हिसार एचएसजीपीसी के पूर्व सदस्य के घर लगी आग का जायजा लेने पहुंची एसजीपीसी सदस्या

WhatsApp Channel Join Now
हिसार एचएसजीपीसी के पूर्व सदस्य के घर लगी आग का जायजा लेने पहुंची एसजीपीसी सदस्या


अग्निकांड प्रभावित सरदार सुखसागर सिंह के परिवार से की मुलाकात

हिसार, 13 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी)

के पूर्व सदस्य सरदार सुखसागर सिंह के डाबड़ा चौक स्थित आवास पर हाल ही में हुए भीषण

अग्निकांड के बाद संवेदनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। सिख समाज के साथ-साथ शहर के

विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों का उनके घर पहुंचकर परिवार का हौसला बढ़ाने

का क्रम जारी है। इसी कड़ी में मैंबर एसजीपीसी श्री अमृतसर बीबी अमरजीत कौर विशेष रूप

से पंजाब से हिसार पहुंचीं और पीडि़त परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में अपना

समर्थन व्यक्त किया।

शिराेमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्या बीबी अमरजीत कौर ने साेमवार काे सरदार सुखसागर सिंह के आवास

पर पहुंचकर अग्निकांड से हुए व्यापक नुकसान का निरीक्षण किया तथा परिवार के सदस्यों

से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा सिख समाज सरदार

सुखसागर सिंह और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि

समाज की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि परिवार इस संकट से जल्द उबर सके।

उन्होंने कहा गुरु साहिब के चरणों में अरदास करते हुए परिवार को इस कठिन परीक्षा से

उबरने की शक्ति, साहस और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आर्थिक

नुकसान की भरपाई तो हो सकती है, सबसे बड़ी राहत की बात यही है कि इस भीषण हादसे में

परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों ने भी सरदार सुखसागर

सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान हरपाल सिंह अहरवां, महेंद्र सिंह वधवा, रणजीत सिंह भानीखेड़ा, जसपाल

सिंह (हिसार), कर्मजीत सिंह (प्रधान, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा हिसार), सुखविंद्र सिंह,

बंत सिंह, अमरीक सिंह, राजकुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी सरदार सुखसागर सिंह के

आवास पर पहुंचे और परिवार को हिम्मत एवं सांत्वना प्रदान की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story