हिसार : भाजपा वरिष्ठ नेता रवि सैनी ने संभाला वन विभाग के चेयरमैन पद

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : भाजपा वरिष्ठ नेता रवि सैनी ने संभाला वन विभाग के चेयरमैन पद


हिसार, 16 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि सैनी ने पंचकूला

स्थित कार्यालय में हरियाणा वन विभाग के चेयरमैन पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने मंगलवार काे उन्हें

नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि रवि सैनी अपने लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक

अनुभव के बल पर वन विभाग के चेयरमैन के रूप में प्रभावी कार्य करते हुए पर्यावरण संरक्षण,

वृक्षारोपण तथा हरित विकास से जुड़े कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा

कि उनके नेतृत्व में विभाग जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक

आगे बढ़ाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, सतीश

सुरलिया मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, आईटी मीडिया प्रमुख सुरेश जांगड़ा, हिसार

विधानसभा बीएलए1 रामचन्द्र गुप्ता, लोकेश असीजा, अनुज जैन, मनदीप मलिक, सरोज सिहाग,

प्रोमिला पूनिया, महेंद्र सिंह पानू, नरेश ग्रेवाल, संजय कुमार व डॉ. संजय मुंजाल सहित

अन्य अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना

की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story