सोनीपत: पुलिस एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या की

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: पुलिस एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या की


सोनीपत, 22 फ़रवरी (हि.स.)। सोनीपत

पुलिस लाइन में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली

मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार आधी रात की है। गोली कनपटी से होकर खोपड़ी के आरपार

निकल गई, जिससे अधिक खून बहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रविवार

को पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी

के अनुसार गांव सिटावली निवासी एएसआई जसबीर सिंह पिछले दो वर्ष से सोनीपत पुलिस लाइन

में तैनात थे और वर्तमान में यातायात शाखा में ड्यूटी दे रहे थे। घटना के समय वे पुलिस

लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में पत्नी के साथ मौजूद थे। ड्यूटी से लौटने के बाद पत्नी

रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई। पत्नी जब

अंदर पहुंचीं तो वे खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। कनपटी पर गोली लगी थी। पत्नी ने सिर

पर चुन्नी बांधकर खून रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना

मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक दल को बुलाया

गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार पत्नी के बयान और

मोबाइल कॉल विवरण के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी

पता नहीं चल सका है।

मृतक

अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। बेटी की शादी लगभग एक वर्ष पहले

हुई थी। बेटा विदेश में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शव को नागरिक अस्पताल की शवगृह में रखवाया

गया है। बेटे के विदेश से लौटने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और फिर अंतिम संस्कार

किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story