सिरसा: पुलिस थाने का एएसआई व मुंशी निलंबित

WhatsApp Channel Join Now

सिरसा, 14 अगस्त (हि.स.)। सिरसा जिले के डबवाली शहर थाना में तैनात एएसआई बलविंद्र व मुंशी सतपाल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही पर की गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को शहर थाना में मुंशी पद पर तैनात हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह छुट्टी पर चला गया। उसकी अनुपस्थिति में एएसआई बलविंद्र सिंह को ड्यूटी संभालनी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर मौजूद नहीं था।

ड्यूटी में लापरवाही बतरने पर डबवाली की एसपी जसलीन कौर ने संज्ञान लेते हुए दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। एसपी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ निभाने के निर्देश दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story