पूर्व आईएएस अरूण गुप्ता बने एचईआरसी के चेयरमैन

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व आईएएस अरूण गुप्ता बने एचईआरसी के चेयरमैन


-हरियाणा सरकार ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़, 06 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरूण कुमार गुप्ता को हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (एचईआरसी) का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए गए। अब हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज जल्द ही अरूण गुप्ता को पद व गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। अरूण गुप्ता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी रह चुके हैं।

हरियाणा बिजली नियामक आयोग के पूर्व चेयरमैन नंदलाल शर्मा को 23 जुलाई 2026 आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद आयोग के वरिष्ठ सदस्य मुकेश गर्ग को कार्यवाहक अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया था। मुकेश गर्ग के कार्यकाल के दौरा एचईआरसी गुरुग्राम व नूंह में बिजली आपूर्ति निजी कंपनी को दिए जाने को लेकर काफी सुर्खियों में रहा है।

इस बीच सरकार की तरफ से एचईआरसी के नियमित चेयरमैन पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसमें कई पूर्व आईएएस व पूर्व आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 78 आवेदन आए थे।

इनमें से चयन करते हुए सरकार ने शुक्रवार को अरूण गुप्ता को आयोग का चेयरमैन नियुक्त कर दिया। अरुण गुप्ता सितंबर 2026 में रिटायर हुए थे। सेवा के दौरान वह प्रदेश में कई अहम पदों पर रहे। रिटायरमेंट से पहले उनके सेवा विस्तार को लेकर भी चर्चा थी।

सरकार ने उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन 30 सितंबर तक मंजूरी नहीं मिली। इसके चलते वह रिटायर हो गए और मुख्यमंत्री के डेलीगेशन के साथ सिंगापुर दौरे पर भी नहीं जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story