पानीपत: देसी पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: देसी पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार


पानीपत, 07 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत पुलिस टीम ने सेक्टर 13/17 स्थित हेलीपेड के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी एक टीम बीती रात गश्त के दौरान सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास थी। तभी टीम को सामने से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सोनीपत निवासी अनिल कुमार के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उलकी लोवर के जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेटर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। वह उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब चार महीने पहले यूपी के शामली में एक युवक से पांच हजार रूपए में खरीदकर लाया था। बाद में अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी अनिल के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को न्यायायल में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story