सोनीपत: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत, 12 सितंबर (हि.स.)। जिले

के थाना राई की पुलिस टीम ने शनिवार काे नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की घटना मे संलिप्त आरोपी

को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव कुतुबपुर जिला यूपी हमीरपुर के गांव कुतुबपुर

निवासी विकास को शनिवार को अदालत में पेश किया गया है।

जिला

सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना राई मे शिकायत दी कि मेरी लड़की घर से कही चली गई

है। उन्हें शक है की उनकी नाबालिग लड़की को विकास बहला फुसलाकर कही ले गया है। थाना राई

की उप निरिक्षक पूजा ने अपनी पुलिस टीम के साथ नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने

ब्यान दर्ज करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। घटना में पोक्सो एक्ट

की धरा जोड़ी गई । दूसरी ओर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी विकास को गिरफ्तार

किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत

जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story