पानीपत: अैवध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: अैवध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


पानीपत, 18 जून (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने थाना सनौली क्षेत्र में अलग-अलग स्थान से दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। भंडारी गांव निवासी आरोपी अमन को छाजपुर खुर्द बस अड्डे के पास और भाऊपुर गांव निवासी आरोपी राजदीप को पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे स्थित जलालपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी अमन के पास से एक देसी पिस्टल व छह जिंदा कारतूस और आरोपी राजदीप से एक देसी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए है।

पुलिस ने बताया उनकी एक टीम बुधवार देर शाम को गश्त के दौरान छाजपुर खुर्द गांव में अड्डे पर थी। टीम को तभी चौटाला रोड की और से एक संदिग्ध युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अमन निवासी भंडारी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ। जांच करने पर मैग्जीन में छह जिंदा कारतूस मिले।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसकी काफी लोगों के साथ रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते वह करीब दो महीने पहले यूपी के गाजियाबाद में एक युवक से उक्त देसी पिस्टल व कारतूस 70 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। इसी प्रकार उनकी दूसरी टीम ने पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे स्थित जलालपुर मोड़ के पास भाऊपुर गांव निवासी राजदीप को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से बरामद देसी पिस्टल की मैग्जीन से चार जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह उक्त देसी पिस्टल व कारतूस दो महीने पहले यूपी के बड़ौत में एक युवक से 80 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। बाद में देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अलग अलग अभियोग दर्ज कर गुरुवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें एक-एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story