हिसार में ठंड से बचाव के लिए तीन रैन बसेरों की व्यवस्था, रातभर रहेंगे खुले

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में ठंड से बचाव के लिए तीन रैन बसेरों की व्यवस्था, रातभर रहेंगे खुले


निगमायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने अधिकारियों को सुविधाएं सुनिश्चित करने और कर्मचारियों

की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश

हिसार, 03 नवंबर (हि.स.)। सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों और राहगीरों को खुले

आसमान के नीचे रात बिताने से बचाने के लिए नगर निगम ने शहर में तीन रैन बसेरों की व्यवस्था

की है। इनमें एक स्थायी और दो अस्थायी रैन बसेरे शामिल हैं। ये सभी रैन बसेरे रात के

समय खुले रहेंगे, ताकि ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद लोग यहां आश्रय ले सकें।

रैन बसेरों में व्यवस्थाओं की समीक्षा और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के

लिए निगमायुक्त सी. जयाश्रद्धा की अध्यक्षता में मंगलवार काे नगर निगम के मुख्य सभागार में अधिकारियों

की बैठक हुई। इसमें अतिरिक्त आयुक्त डॉ. वेद प्रकाश, संयुक्त आयुक्त कुलभूषण बंसल,

एसडीएम ज्योति, एक्सईएन जयबीर डूडी, सीटीएम रोहित कुमार, तहसीलदार मुकेश कुमार, रेडक्रॉस

सोसायटी के प्रतिनिधि, जिला ट्रेनिंग ऑफिसर विनोद कुमारी, डीएसडब्ल्यूओ मंदीप सिंह,

एपीओ सुनील वर्मा, लोकेश असीजा और सौरभ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निगमायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में

ठहरने वाले लोगों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि सर्दी

के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आश्रय से वंचित न रहे। इसके लिए प्रत्येक रैन बसेरे

पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि रात के समय पहुंचने वाले लोगों को किसी

तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निगम का स्थायी रैन बसेरा जगजीवन नगर में बस स्टैंड के नजदीक बनाया गया

है। इसके अलावा दो अस्थायी रैन बसेरे भी स्थापित किए गए हैं। इनमें एक पुराने गवर्नमेंट

कॉलेज के पास और दूसरा मधुबन पार्क के मुख्य द्वार के सामने है। निगम प्रशासन ने जरूरतमंद

लोगों से अपील की है कि सर्दी से बचाव के लिए आवश्यकता पड़ने पर इन रैन बसेरों का लाभ

उठाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story