हिसार : लंबी बीमारी में भारतीय सेना के जवान रामबीर का निधन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : लंबी बीमारी में भारतीय सेना के जवान रामबीर का निधन


दो बेटियों का पिता था रामबीर, गांव में शोक की लहर

हिसार, 12 जून (हि.स.)। हांसी जिले के बास अकबरपुर निवासी भारतीय सेना के जवान

रामबीर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के आरआर अस्पताल में

उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। रामबीर

भारतीय थल सेना की आर्डिनेंस कोर में कार्यरत थे। उनकी तैनाती आर्मी सप्लाई डिपो, दिल्ली

में थी।

रामबीर वर्ष 2009 में सेना में क्लर्क के पद पर भर्ती हुए थे और कई वर्षों

से देश सेवा कर रहे थे। रामबीर काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें

दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार देर रात उनका निधन

हो गया।

रामबीर के परिवार में उनकी पत्नी मोनिका और दो बेटियां आठ साल की भावना व पांच साल की कीर्ति हैं। उनके पिता कलीराम का पहले ही निधन हो चुका है। उनका बड़ा भाई खेती-बाड़ी

का कार्य करता है। शुक्रवार को रामबीर का पार्थिव शरीर गांव बास अकबरपुर पहुंचते ही

बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और क्षेत्र के गणमान्य लोग अंतिम दर्शन के लिए

उमड़ पड़े। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, रामबीर का अंतिम संस्कार गांव बास अकबरपुर में राजकीय सम्मान

के साथ किया गया। हिसार कैंट से सूबेदार नारायण सिंह की सलामी गार्ड द्वारा उन्हें

अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान नारनौंद के नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार, बास थाना प्रबंधक

पवित्र कुमार और आसपास के गांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story