हिसार : वीरेंद्र नरवाल आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कार्यालय के इंचार्ज नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : वीरेंद्र नरवाल आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कार्यालय के इंचार्ज नियुक्त


हिसार, 21 फरवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी ने

हिसार निवासी पार्टी नेता वीरेंद्र नरवाल को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कार्यालय

का राज्य कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील

गुप्ता की ओर से की गई है।

वीरेंद्र नरवाल, हिसार जिले के एक समर्पित और

अनुभवी पार्टी कार्यकर्ता हैं, जिस वजह से उनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई

है। इससे पहले वे पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, जिनमें लगातार

पांच वर्षों तक उन्होंने युवा जिला अध्यक्ष के साथ-साथ उचाना विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद

चुनावों में प्रभारी के रूप में कार्य किया। उन्होंने पार्टी की कई जिम्मेदारियों को

निष्ठा और कुशलता से निभाया है तथा नेतृत्व का पूरा विश्वास अर्जित किया है।

अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए वीरेंद्र

नरवाल ने शनिवार काे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

तथा राज्य अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि

पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी से वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

वह आश्वस्त करते हैं कि इस दायित्व को पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे

तथा हरियाणा में पार्टी की संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करने का भरपूर प्रयास करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story