हिसार : आजाद सिंह हिन्दुस्तानी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

हिसार : आजाद सिंह हिन्दुस्तानी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
WhatsApp Channel Join Now
हिसार : आजाद सिंह हिन्दुस्तानी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त


पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे : हिन्दुस्तानी

हिसार, 3 अप्रैल (हि.स.)। जिले के गांव डोभी के सरपंच एवं हाल ही में भाजपा में शामिल हुए युवा नेता आजाद सिंह हिन्दुस्तानी को भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए पार्टी ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है।

अपनी नियुक्ति पर आजाद सिंह हिन्दुस्तानी ने बुधवार को पार्टी संगठन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर खरा उतरते हुए वे पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रभारी राहुल राणा, जिला अध्यक्ष हर्ष बामल व जिला प्रभारी जवाहर सैनी का आभार जताया है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/सुमन/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story