हिसार : आर्यन ने 100 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड, अंशु व निशु को मिला कांस्य

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : आर्यन ने 100 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड, अंशु व निशु को मिला कांस्य


हिसार, 14 सितंबर (हि.स.)। सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गांव शाहपुर की आर्यन बैनीवाल ने 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान

लेकर गोल्ड मैडल जीता। आर्यन ने 14.47 सेकेंड का समय लेकर यह जीत दर्ज की। यह चैम्पियनशिप

गांव पाबड़ा में आयोजित की गई। इसी स्पर्धा में शाहपुर की ही अंशु सेन ने तीसरा स्थान

हासिल कर कांस्य पदक जीता। वहीं अन्य स्पर्धा गोला फेंक प्रतियोगिता में गांव की निशु

सेन ने सराहनीय प्रदर्शन कर कांस्य पदक पर कब्जा किया।

युवा संगठन के पूर्व प्रधान रणधीर सिंह बैनीवाल ने साेमवार काे बताया कि शाहपुर की छात्राएं

खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करती हैं, स्कूली खेल, जूनियरन तथा सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप

में हर साल गांव व स्कूल का नाम रोशन करती हैं। इस मौके पर गांव की सरपंच रितु वर्मा

और प्रतिनिधि डाॅ राजकुमार वर्मा ने छात्राओं की सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story