हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने जारी किया अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने जारी किया अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम


हिसार, 16 जून (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

ने सत्र मई/जून 2026 में आयोजित अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया

है। विश्वविद्यालय ने इस बार अत्यंत कम समय में परीक्षा परिणाम घोषित कर एक नया कीर्तिमान

स्थापित किया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों

को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में

भी गुणवत्तापूर्ण एवं छात्र-केंद्रित शैक्षणिक व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने मंगलवार काे बताया कि सत्र मई/जून 2026 की परीक्षाएं

अभी चल रही है, वहीं विश्वविद्यालय ने बी.फार्मेसी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी

कर दिया है। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई के निर्देशानुसार परीक्षा

शाखा ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन

प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न किया, ताकि परिणाम शीघ्र घोषित किए

जा सके।

इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा रोजगार

संबंधी प्रक्रियाओं में समय पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gjust.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। उन्होंने

बताया कि वर्तमान समय में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षाएं

भी चल रही है। इसी तरह 13 को हुई बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश

परीक्षाओं का मूल्यांकन भी उसी दिन देर रात तक कर दिया गया था तथा परीक्षा परिणाम

15 जून को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story