हिसार : बरवाला-अग्रोहा रेलवे लाइन पर बनेगा ओवरब्रिज, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : बरवाला-अग्रोहा रेलवे लाइन पर बनेगा ओवरब्रिज, जाम की समस्या से मिलेगी राहत


कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने गोपाष्टमी समारोह में की घोषणा,दो गौशालाओं को 34.79 लाख रुपये के चेक दिए, दिव्यांग गौशाला को पांच लाख देने का ऐलानहिसार, 17 नवंबर (हि.स.)। बरवाला-अग्रोहा रेलवे लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इससे रेलवे फाटक बंद होने के कारण लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को श्री गौरक्षा सेवा समिति बरवाला गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी पूजन समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने गोवंश संरक्षण को सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि गोसेवा और संरक्षण के लिए समाज को आगे आना चाहिए। समारोह में कैबिनेट मंत्री ने गोपूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने दो गौशालाओं को 34.79 लाख रुपये के चेक वितरित किए। साथ ही दिव्यांग गौशाला के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके लिए सरकार के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है।मंत्री ने बताया कि बरवाला में 12 दिसंबर को विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story