सोनीपत:30 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत, ई-लाइब्रेरी बनेगी

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत:30 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत, ई-लाइब्रेरी बनेगी


- गन्नौर हलके के गांवों

में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता : विधायक कादियान

सोनीपत, 25 नवंबर (हि.स.)। गन्नौर पबनेरा गांव में करीब 30 लाख रुपए के विकास कार्यों

की शुरुआत हुई। गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले

ई-लाइब्रेरी भवन और नौ लाख 63 हजार रुपए से परमजीत के खेत से राजेंद्र के खेत तक बनने

वाले आईपीबी रास्ते का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

विधायक कादियान ने कहा कि ई-लाइब्रेरी बनने से गांव के विद्यार्थियों

को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, खेतों

का रास्ता बनने से किसानों को आवागमन में राहत मिलेगी। इससे पहले गांव में पहुंचने

पर ग्रामीणों ने विधायक का फूलमाला से स्वागत किया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों को

लेकर मांगें भी रखी, जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांवों में विकास का पहिया थमने

नहीं दिया जाएगा।

विधायक कादियान ने कहा कि गन्नौर हलके के गांवों में मूलभूत सुविधाओं

को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, सड़क और ग्रामीण सुविधाओं से जुड़े कार्यों

को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी युवाओं के लिए उपयोगी

साबित होगी और खेतों तक रास्ता बनने से किसानों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सरपंच

प्रतिनिधि परवीन कुमार, ईश्वर प्रजापत, कलीराम, अनिल, सतीश राजपूत, हरिओम, प्रदीप,

संदीप, विकास, देव, सनपेड़ा सरपंच प्रमोद, अरुण त्यागी सरपंच प्रतिनिधि बड़ी समेत अन्य

ग्रामीण मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story