जींद : वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत


जींद, 22 नवंबर (हि.स.)। गांव झील के निकट तेजरफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता चिराग था। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव डोहानाखेड़ा निवासी सचिन (20) बाइक पर सवार होकर नरवाना से घर लौट रहा था। गांव झील के निकट वाहन ने उसकी उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने सचिन को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक परिवार का इकलौता चिराग था। पुलिस ने मृतक के पिता बलवान की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को जानकारी देते हुए सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी सुरंेद्र ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781520 Articles

Share this story