अंबाला: बोरवेल में गिरे बच्चे का 13 घंटे बाद भी नहीं हो सका रेस्क्यू

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 30 जून (हि.स.)। हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह बोरवेल में गिरे चार वर्षीय बच्चे का देररात कोई सुराग नहीं मिला। सेना व एनडीआरएफ की टीमों ने रात आठ बजे तक ऑपरेशन चलाने के बाद कुछ समय के लिए ऑपरेशन को रोक दिया। आसपास के क्षेत्र में घना अंधेरा होने के कारण सेना को दिक्कतें आ रही हैं।

मंगलवार सुबह धन्यौरा गांव का चार वर्षीय निरवैर अपने पिता के साथ खेत में दादा का खाने देने गया था। इसी दौरान खेलते-खेलते उसका पैर 220 फीट गहरे 9 इंच के बोरवेल में फिसल गया। इसके बाद से ही बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

13 घंटे से बोरवेल में फंसे 4 साल के निरवैर उर्फ निर्भय को निकालने के लिए डाले गए एल्युमिनियम पाइप का एक्पेरिमेंट भी सफल नहीं हो सका। टीम ने रात करीब आठ बजे सभी पाइप बाहर निकाल दिए। सेना रात को भी निर्भय को निकालने के लिए ऑपरेशन चलाएगी, बोरवेल के आसपाल लाइट लगा दी गई है। देररात तक एनडीआरएफ की टीमों ने बोरवेल के बगल में नया बोर करने के लिए मशीनों को मंगवा लिया और बच्चे की तलाश में दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story