हिसार : मुकदमे में समझौते के नाम पर 37 लाख मांगने वाली महिला गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : मुकदमे में समझौते के नाम पर 37 लाख मांगने वाली महिला गिरफ्तार


शिकायतकर्ता के भाई पर दर्ज केस वापस लेने का

दबाव बनाने का आरोप

हिसार, 11 अक्टूबर (हि.स.)। मुकदमे में समझौता

करने के नाम पर 37 लाख रुपये मांगने और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में सिविल लाइन थाना

पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान हनुमानगढ़ में रह रही

हिसार के आजाद नगर निवासी शालू उर्फ चांद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता

के भाई के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने या समझौता करने के एवज में 37 लाख रुपये

की मांग की थी। इस संबंध में शिकायत मिलने पर थाना सिविल लाइन हिसार में मामला दर्ज

किया गया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसे

अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और महिला से पूछताछ जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story