हिसार : पैंशन न मिलने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, दिया अल्टीमेटम

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : पैंशन न मिलने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, दिया अल्टीमेटम


पिछले तीन चार महीनों से पैंशन न आने का लगाया

आरोप

हिसार, 05 मार्च (हि.स.)। जिले के बरवाला क्षेत्र

में पिछले लगभग चार महीनों से बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं की पेंशन बंद

होने से पैंशनधारक गुस्से में है। पेंशनधारकों ने अग्रसेन धर्मशाला में बैठक कर अपनी

नाराजगी जाहिर की और सरकार से जल्द से जल्द रुकी हुई पेंशन जारी करने की मांग की।

बैठक में आए लोगों ने गुरुवार काे कहा कि पिछले लगभग चार

महीनों से उनकी पेंशन खातों में नहीं आई है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का

सामना करना पड़ रहा है। पेंशन के लिए वे लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे

हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ दावा

करती है कि किसी की भी पेंशन नहीं रोकी गई है, जबकि बरवाला क्षेत्र में अनेक बुजुर्गों,

दिव्यांगों और विधवा महिलाओं की पेंशन लंबे समय से रुकी हुई है।

बैठक के दौरान पेंशनधारकों ने अपने हक के लिए

संघर्ष करने का निर्णय लेते हुए एक पांच सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया। इस समिति

में कृष्ण लाल को प्रधान बनाया गया, जबकि रामकिशन, जगदीश सोनी, हवा सिंह लोहार और मदन

सिंह को सदस्य चुना गया। संघर्ष समिति के प्रधान कृष्ण लाल ने कहा कि यदि 11 मार्च

तक सभी पात्र लोगों की रुकी हुई पेंशन उनके खातों में जारी नहीं की गई, तो मजबूर होकर

सभी पेंशनधारक बरवाला एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story