जींद : नागरिक अस्पताल में मारपीट करने पर सिक्योरटी गार्ड समेत अन्य पर मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
जींद : नागरिक अस्पताल में मारपीट करने पर सिक्योरटी गार्ड समेत अन्य पर मामला दर्ज


जींद, 09 नवंबर (हि.स.)। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आई महिला मरीज तथा उसके पति के साथ मारपीट करने पर सिक्योरटी गार्ड, चिकित्सक तथा अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भगवान नगर भिवानी रोड निवासी भावना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत पांच नवंबर को वह अपने पति सन्नी के साथ इलाज करवाने नागरिक अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में आई थी। जहां पर सिक्योरटी गार्ड कपिल ने उसके साथ दुव्र्यवहार किया और उसके पति सन्नी के साथ मारपीट की। वहां पर तैनात चिकित्सक तथा अन्य स्टाफ ने भी उनके साथ दुव्र्यवहार किया। काबिलेगौर है कि मामले के तूल पकडऩे पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिड्ढा, एसपी उपासना यादव भी मौके पर पहुंची थी। सीटीएम मोनिका को मामले की जांच सौपी गई थी। जिन्होंने लगभग चार घंटे तक पूरे हालातों को जांचा। अब सिविल लाइन थाना पुलिस ने मरीज भावना की शिकायत पर सिक्योरटी गार्ड कपिल, चिकित्सक तथा अन्य स्टाफ के खिलाफ मारपीट करने, गाली गलौज करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story