जींद : जमीन की सौदेबाजी कर 23 लाख हड़पे, सात पर मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
जींद : जमीन की सौदेबाजी कर 23 लाख हड़पे, सात पर मामला दर्ज


जींद, 03 अक्टूबर (हि.स.)। जुलाना थाना पुलिस ने जमीन की सौदेबाजी कर 23 लाख रुपये हड़पने पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव खांडा (सोनीपत) निवासी सोमवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार की जमीन बिकी थी। बदले में जमीन तलाश कर रहे थे। उसी दौरान उसकी मुलाकात गांव गिवाना निवासी योगेंद्र तथा पवन से हुई। जिन्होंने गांव लाठ निवासी रोहित से मिलवाया। जिसके बाद उन्हें गांव कोहला निवासी सरपंच संदीप तथा प्रवीन से मुलाकात करवाई। जिनके साथ वे गांव बुढाखेड़ा में मनोज तथा विकास से मिले।

जिन्होंने गांव सिरसाखेड़ी के निकट सड़क किनारे 43 कनाल चार मरले जमीन दिखाई। खेत में टयूबवैल लगा हुआ था। उन्होंने एक लाख रुपये टोकन मनी मौके पर दे दी। 20 मार्च 2025 ब्याने की तारीख रखी गई। निर्धारित दिन जुलाना में प्रोपर्टी डीलर से मिले। जिसने विश्वास दिलवाया कि जमीन की खेवट अलग कर रजिस्ट्री करवा दूंगा। जिसके बाद रजिस्ट्री लिखवा दी गई।

23 लाख रुपये दे दिए। जिसमें उन्होंने सात लाख रुपये की चैक तथा 16 लाख रुपये नगद दिए गए। ब्याना विकास के नाम से लिखवाया गया। मनोज, पवन सोमबीर गवाह के हस्ताक्षर किए। 15 सितंबर तक रजिस्ट्री नही हुई। जिसके बाद वे मनोज से मिले। जिसने बताया कि उसकी बुआ की मौत हो गई है। जिसके बाद मनोज तथा विकास से कई बार मिले। आखिरकार मनोज ने फोन उठाना बंद कर दिया। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई।

आरोपितों ने मौखिक तौर रुपये वापस करने का समय दिया। बावजूद इसके आरोपितों ने न तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई और न ही रुपये वापस लौटाए। शनिवार को जानकारी देते हुए जुलाना थाना के जांच अधिकारी कमल ने बताया कि पुलिस ने सोमवीर की शिकायत पर आरोपित विकास, मनोज लाठर, पवन, सरपंच संदीप, प्रवीण, देवेंद्र, रोहित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story