जींद : हेरोइन के साथ तीन बाइक सवार काबू

WhatsApp Channel Join Now
जींद : हेरोइन के साथ तीन बाइक सवार काबू


जींद, 23 अप्रैल (हि.स.)। हांसी रोड रजबाहा पुल सीआईए स्टाफ ने बाइक सवार तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 29.12 ग्राम हेरोइन बरामद की है। शहर थाना पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीआईए स्टाफ को बुधवार रात सूचना मिली थी कि हांसी रोड रजबाहा पुल पर बाइक सवार तीन युवक नशीले पदार्थ के साथ खड़े हुए हैं और ग्राहकों का इंतजार कर रहे हंै। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को काबू कर लिया।

पुलिस ने बाइक के साथ-साथ तीनों युवकों की तलाशी ली तो एक युवक के पास 29.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान पटेल नगर निवासी रजत के रूप में हुई। जबकि उसके दोनों साथियों की पहचान पटेल नगर निवासी साहिल, सावित्री नगर निवासी गौरव के रूप में हुई। शहर थाना पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। गुरूवार को जानकारी देते हुए शहर थाना के जांच अधिकारी सुधीर ने बताया कि नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों से नशे के नेटवर्क के बारे मे पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story