सोनीपत: सड़कों से मलबा व सीएंडडी वेस्ट हटाकर वायु गुणवत्ता सुधारने पर जोर : राजीव जैन

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: सड़कों से मलबा व सीएंडडी वेस्ट हटाकर वायु गुणवत्ता सुधारने पर जोर : राजीव जैन


-नगर

निगम मेयर राजीव जैन ने पार्षद मुकेश बामनिया के साथ बस स्टैंड से कार्य की शुरुआत

करवाई

सोनीपत, 27 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

शहर की सड़कों को साफ-सुथरा बनाने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से

नगर निगम ने सड़कों से निर्माण सामग्री का मलबा, घरों से निकलने वाला मलबा तथा सीएंडडी

वेस्ट (निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकलने वाला कचरा) हटाने का अभियान मंगलवार को शुरू

किया है। मेयर राजीव जैन ने पार्षद मुकेश बामनिया के साथ बस स्टैंड से इस कार्य की

शुरुआत करवाई।

मेयर

राजीव जैन ने कहा कि शहर की सड़कों पर जगह-जगह पड़ा निर्माण का मलबा और सीएंडडी वेस्ट

न केवल आवागमन में बाधा बनता है, बल्कि वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ने के कारण वायु

प्रदूषण भी बढ़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने सड़कों से मलबा हटाने का

कार्य शुरू किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो से तीन महीनों के भीतर शहर की सड़कों

से इस प्रकार का मलबा और सीएंडडी वेस्ट हटाने का लक्ष्य रखा गया है। मेयर

ने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर सोनीपत बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। शहर में

बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए केवल सफाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सड़कों

पर जमा धूल, निर्माण सामग्री और मलबे का उचित प्रबंधन करना भी जरूरी है। इसी दिशा में

नगर निगम द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल

सके।

राजीव

जैन ने शहरवासियों से अपील की कि वे घरों के निर्माण और मरम्मत से निकलने वाले मलबे

को सड़कों, खाली प्लॉटों और सार्वजनिक स्थानों पर न डालें। निर्माण एवं तोड़फोड़ से

निकलने वाले कचरे का उचित निस्तारण करवाएं और नगर निगम के अभियान में सहयोग दें। उन्होंने

कहा कि जनसहयोग से ही शहर को स्वच्छ रखने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के प्रयास

सफल हो सकते हैं। मेयर

ने कहा कि नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रदूषण कम करने के लिए

लगातार कार्य कर रहा है। सड़कों से मलबा हटाने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सुधारने के

लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि सोनीपत को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाने

की दिशा में प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767707 Articles

Share this story