हिसार : बैंकॉक में शतरंज की बिसात पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा के डॉ. पुनीत इंदौरा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : बैंकॉक में शतरंज की बिसात पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा के डॉ. पुनीत इंदौरा


एशियन एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप-2026 में लेंगे हिस्सा, देश के लिए पदक जीतने

का लक्ष्य

हिसार, 19 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी डॉ. पुनीत

इंदौरा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होने वाली एशियन एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप-2026

में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग

लेने के लिए वे जल्द ही बैंकॉक रवाना होंगे। प्रतियोगिता में एशिया के विभिन्न देशों

के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी शतरंज की रणनीतियों और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना डॉ. पुनीत इंदौरा के साथ-साथ

हरियाणा के खेल जगत के लिए भी गौरव का विषय है। डॉ. इंदौरा ने गुरुवार काे कहा कि वे प्रतियोगिता

में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य बेहतर खेल का

प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक जीतना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाना

है।

उनके बैंकॉक दौरे को लेकर खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों में उत्साह है। उन्होंने

विश्वास जताया कि डॉ. पुनीत इंदौरा अपनी प्रतिभा और अनुभव के दम पर प्रतियोगिता में

शानदार प्रदर्शन करेंगे और हरियाणा सहित देश का नाम रोशन करेंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ.

पुनीत इंदौरा राज्य स्तरीय दिशा निगरानी समिति, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार

के सदस्य भी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779972 Articles

Share this story