जींद : ट्रक ने मारी टक्कर, बुलेट सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर
जींद, 05 मई (हि.स.)। जींद-नरवाना नेशनल हाइवे पर गांव अहिरका फिलिंग स्टेशन के निकट ट्रक की टक्कर से बुलेट बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव सुलतान बुढावास (दिल्ली) निवासी 30 वर्षीय राजाराम, गांव के ही साथी सुमित के साथ मंगलवार को बुलेट बाइक पर नरवाना कोर्ट में तारीख भुगतने आए हुए थे। दोपहर बाद दोनों बुलेट पर सवार वापस दिल्ली वापस लौट रहे थे।
गांव अहिरका फिलिंग स्टेशन के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
घायल सुमित ने बताया कि राजा राम को नरवाना कोर्ट में केस चला हुआ था। उसकी की तारीख पर वह राजा राम के साथ आया हुआ था। घर वापस के दौरान ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि मृतक के शव को शव गृह में रखवा दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

