हांसी : 48 हजार लेकर भिवानी गया था पहलवान, घर लौटने के बाद फंदे पर मिला शव

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : 48 हजार लेकर भिवानी गया था पहलवान, घर लौटने के बाद फंदे पर मिला शव


सुसाइड नोट में भिवानी के तीन लोगों के नाम होने की जानकारी

पैसों के लेनदेन समेत विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही पुलिस

हांसी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के गांव बास खुर्द निवासी 18 वर्षीय पहलवान

धीरेंद्र का शव गुरुवार सुबह पशुओं के बाड़े में फंदे पर लटका मिला। धीरेंद्र भिवानी

के महावीर स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी कर रहा था और वहीं किराए के कमरे में रहता

था। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसमें भिवानी के तीन लोगों

के नाम लिखे होने की बात कही जा रही है। दो दिन पहले ही धीरेंद्र का करीब 48 हजार रुपये

लेकर भिवानी जाना भी मामले को संदिग्ध बना रहा है। पुलिस पैसों के लेनदेन समेत सभी

पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

बास थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय सिंह के अनुसार, धीरेंद्र बुधवार शाम को

घर आया था। रात को खाना खाने के बाद वह पशुओं के बाड़े में सोने चला गया। वीरवार सुबह

करीब पांच बजे उसके चाचा ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए

फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र दो दिन पहले घर से करीब 48 हजार रुपये

लेकर भिवानी गया था। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में भिवानी के तीन लोगों के नाम होने

की बात भी सामने आई है। ऐसे में पैसों के लेनदेन को लेकर किसी तरह के विवाद या दबाव

की आशंका के पहलू से भी जांच की जा रही है। हालांकि, रुपये किस काम के लिए लिए गए थे

और सुसाइड नोट में दर्ज लोगों से उनका कोई संबंध था या नहीं, इस बारे में अभी स्थिति

स्पष्ट नहीं है। पुलिस सुसाइड नोट और फोरेंसिक जांच से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार

पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761643 Articles

Share this story