जींद : मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर काम हुआ शुरू

WhatsApp Channel Join Now
जींद : मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर काम हुआ शुरू


जींद, 31 मार्च (हि.स.)। बीते दिनों उचाना में सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा विकास रैली में की गई घोषणाओं पर कार्य शुरू हो गया है। करसिंधु गांव को महाग्राम का दर्जा मिलने के साथ यहां के लोगों को आने वाले दिनों में शहरों की तरह सुविधाएं मिलेगी। 18 फरवरी को विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की अगुवाई में आयोजित विकास रैली में सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे थे। करसिंधु गांव में एसटीपी बनने के साथ-साथ पूरे गांव में सीवरेज लाइन बिछाने के साथ-साथ अन्य कार्य जो महाग्राम योजना के तहत होने है उसको लेकर 50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है। टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया आने वाले दिनों में शुरू होगी।

नौ करोड़ से उचाना शहर में बिछेगी नई सीवरेज पाइप लाइन

उचाना शहर के करीब 18 साल पहले सीवरेज पाइप लाइन बिछाई गई थी। सीवरेज पाइप लाइन की चौड़ाई कम होने के चलते बार-बार सीवरेज जाम होने की समस्या के साथ.साथ बारिश के पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही थी। काफी समय से लोगों द्वारा नए सिरे से सीवरेज लाइन बिछाने की मांग की जा रही थी। नौ करोड़ की राशि नए सिरे से नगर पालिका एरिया में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए मंजूर होने से सीएम ने जो घोषणा की थी वो पूरी हो गई है। इसी तरह कसूहन गांव में बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण, जलघर का दोबारा से निर्माण, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने को लेकर सीएम घोषणा के बाद तीन करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है।

उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने मंगलवार को बताया कि उचाना विकास रैली उचाना के विकास के लिए नए आयाम स्थापित करेगी। जो घोषणाएं सीएम नायब सिंह सैनी ने की थी उनको लेकर राशि मंजूर अलग-अलग विभागों की हो रही है। करसिंधुए कसूहनए उचाना नपा एरिया को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के कामों को लेकर 62 करोड़ मंजूर हो चुके हैं। आने वाले दिनों के टेंडर प्रक्रिया कामों को लेकर होगी। हर घोषणा पर काम आने वाले दिनों में शुरू होता नजर आएगा। विकसित उचाना का जो सपना देखा था वो पूरा होगा। चंडीगढ़ में सीएम से मुलाकात के दौरान विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story