जींद : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नही हुई शिनाख्त

WhatsApp Channel Join Now
जींद : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नही हुई शिनाख्त


जींद, 06 सितंबर (हि.स.)। नरवाना-पटियाला नेशनल हाइवे पर नरवाना के बसंत विहार के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक की शिनाख्त न होने के कारण शव को पुलिस द्वारा नागरिक अस्पताल नरवाना के शव गृह में रखवाया गया है। शहर थाना नरवाना पुलिस मृतक की शिनाख्त को लेकर कार्रवाई कर रही है।

नरवाना के बंसत विहार के सामने नरवाना-पटियाला नेशनल हाइवे पर रविवार को एक युवक का शव पड़ा देखा गया। शव को देख कर यह साफ था कि युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ है। घटना को अंजाम देर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। मृतक ने आसमानी रंग की टी शर्ट तथा नीले रंग की पेंट पहनी हुई है। मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। शहर थाना नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story