हिसार : शिक्षण संस्थानों के बाहर चाय स्टॉलों पर युवाओं को हुक्का पिलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसपी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : शिक्षण संस्थानों के बाहर चाय स्टॉलों पर युवाओं को हुक्का पिलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसपी


दुकानदारों और संचालकों को चेतावनी, युवाओं के

स्वास्थ्य व भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेगी पुलिस

हिसार, 17 नवंबर (हि.स.)। शिक्षण संस्थानों के

आसपास चाय स्टॉलों और अन्य दुकानों पर युवाओं को हुक्का उपलब्ध करवाने तथा हुक्का सेवन

करवाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने स्पष्ट

किया कि युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों के आसपास का वातावरण विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और

नशामुक्त होना चाहिए। नियमों की अवहेलना कर युवाओं को हुक्का उपलब्ध करवाने वाले दुकानदारों

और संचालकों के खिलाफ संबंधित कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस

अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षण संस्थानों के आसपास स्थित चाय स्टॉलों और

अन्य दुकानों पर विशेष निगरानी रखें। यदि कोई व्यक्ति हुक्का सेवन करवाने या प्रतिबंधित

गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित

की जाए। उन्होंने कहा कि नियमों की आड़ में युवाओं को नशे और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

गतिविधियों की ओर धकेलने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।

एसपी सिद्धांत जैन ने दुकानदारों को चेतावनी देते

हुए कहा कि वे अपनी दुकानों पर किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बढ़ावा न दें। केवल व्यवसाय

की आड़ में नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हुक्का और तंबाकू उत्पादों

से संबंधित मामलों में लागू कानून एवं प्रतिबंधों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता

पड़ने पर पुलिस संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर भी कार्रवाई करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778578 Articles

Share this story