हांसी में नगर परिषद ने बकाया हाउस टैक्स उपभोक्ताओं पर की कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
हांसी में नगर परिषद ने बकाया हाउस टैक्स उपभोक्ताओं पर की कार्रवाई


लाखों रुपए हाऊस टैक्स बकाया के चलते दो प्रॉपर्टी

की सील

हांसी, 25 मार्च (हि.स.)। नगर परिषद द्वारा बकाया

हाउस टैक्स वसूलने के लिए चलाया जा अभियान जारी रहा। इस दौरान नप अधिकारियों द्वारा

शहर में दो प्रॉपर्टी सील की गईं जबकि की एक प्रोपर्टी मालिक द्वारा आंशिक पेमेंट किए

जाने पर उसकी प्रोपर्टी को सील नहीं किया। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने

के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

नगर परिषद की टीम ने बुधवार को सबसे पहले आमटी

झील क्षेत्र के पास स्थित एक लकड़ी के आरे पर कार्रवाई की। आरे पर करीब दो लाख 40 हजार

रुपए का हाउस टैक्स बकाया था। टीम ने आरे के गोदाम को सील कर दिया। आरा गोदाम को सील

करने के बाद नप टीम श्री काली देवी मंदिर रोड पर एक प्रोपर्टी को सील करने के लिए पहुंची

लेकिन यहां प्रॉपर्टी मालिक ने मौके पर 20 हजार रुपए का आंशिक भुगतान किया और बकाया

राशि जल्द जमा कराने का आश्वासन दिया। इस पर टीम ने सीलिंग की कार्रवाई रोक दी। अभियान

के तहत टीम ने तीसरी कार्रवाई रविदास धर्मशाला के पास स्थित एक कबाड़ के गोदाम पर की।

गोदाम पर हाऊस टैक्स बकाया होने के कारण इस गोदाम को सील कर दिया गया।

बकायेदारों पर होगी कार्रवाई

नगर परिषद द्वारा यह कार्रवाई नगर परिषद सचिव

एंजेल वायु और हाउस टैक्स इंचार्ज सत्यवान के नेतृत्व में की गई। परिषद के अन्य कर्मचारी

भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हाऊस टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

जारी रहेगी। इसके साथ ही नप अधिकारियों ने लोगों से समय पर टैक्स जमा कराने की अपील

की। इस दौरान नप अधिकारियों के साथ पुलिस भी मौजूद रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story