जींद : रिटायर्ड अकाउटेंट को हनी ट्रैप में फांस प्लाट व 60 लाख रुपये हडपे

WhatsApp Channel Join Now
जींद : रिटायर्ड अकाउटेंट को हनी ट्रैप में फांस प्लाट व 60 लाख रुपये हडपे


जींद, 12 जून (हि.स.)। गढ़ी थाना पुलिस ने रोडवेज से रिटायर्ड अकाउंटेंट को ह्नी ट्रैप में फांस ब्लैकमेल कर प्लाट तथा 60 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने सात महिलाओं समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव हमीरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोडवेज से अप्रैल 2023 से रिटायर्ड कर्मी है। उनके गांव की रिंकू मिस्त्री की पत्नी शशी नरवाना बस अड्डे के सामने बुटीक की दुकान है। बुटीक पर गांव कर्मगढ़ निवासी मीना का पति, शीतल, पूनम, गांव खरल निवासी पलक काम करते थे। जनवरी 2023 में रिंकू तथा उसकी पत्नी शशी उसके पास प्लाट खरीदने आने लगे। रिंकू उसकी पत्नी शशी को बात करने के लिए भेजता था। शशी ने उसे झांसे में ले लिया। जिसके बाद उन्होंने तीन लाख रुपये में उसका प्लाट खरीद लिया। एक लाख पांच हजार रुपये देने के बाद शशी ने नजदीकी बढ़ा ली। जब भी रुपये मांगता तो मंै हंू की बात कह कर टाल देती। वर्ष 2023 मई माह में उसने शशी को बीएड में दाखिले के लिए 60 हजार रुपये लिए। अगस्त 2023 में शशी ने गांव खरकबूरा के निकट एक होटल में चाय के लिए बुलाया। चाय पीने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसके साथ जबरन संबध बनाने की कोशिश की और अश£ील फोटो बना लिए। जिसके बाद उसे बदनामी का भय दिखा कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

सितंबर 2023 में उसे शशी ने अंजु से मिलाया और अपनी बहन बताकर बैंक में नौकरी के लिए सात लाख रुपये मांगे। सितंबर 2023 में अपनी बहन मंजू के भाग जाने डर दिखा कर साढ़े आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। हालात यहां तक रहे कि उसके रुपये खत्म हो गए और उसने चार लाख रुपये शशी को दिए। जब भी वह मना करता उसे मुकद्में में फंसाने, बदनामी करने की धमकी दी जाती। वर्ष 2023 से अबतक शशी, उसका पति रिंकू व अन्य एक प्लाट तथा 60 लाख रुपये ब्लैकमेल कर उससे ऐंठ चुके हैं। शुक्रवार को जानकारी देते हुए गढ़ी थाना के जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव हमीरगढ़ निवासी शशी, उसके पति रिकू, अंजू, ज्योति, केल्लो, चाय वाला सुशील, पलक तथा एक अन्य के खिलाफ ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story