हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी साहिल ने हासिल किया 98.59 पर्सेंटाइल

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी साहिल ने हासिल किया 98.59 पर्सेंटाइल


बीटेक सीएसई-एआई

एवं एमएल के विद्यार्थी साहिल ने सीएटी (कैट) 2025 में किया प्रदर्शन

हिसार, 27 फरवरी

(हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीटेक कंप्यूटर

साइंस एंड इंजीनियरिंग-एआई एवं एमएल, छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी साहिल ने देश की प्रतिष्ठित

प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी)-2025 में 98.59 पर्सेंटाइल प्राप्त

कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह परीक्षा भारतीय प्रबंध संस्थानों

(आईआईएमएस) द्वारा आयोजित की जाती है और देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से

एक मानी जाती है।

विश्वविद्यालय के

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शुक्रवार काे विद्यार्थी साहिल को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि

न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और मार्गदर्शन

का भी परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि साहिल भविष्य में भी इसी प्रकार

उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

विभागाध्यक्ष प्रो.

ओम प्रकाश सांगवान ने कहा कि साहिल की यह सफलता उनके दृढ़ निश्चय और अथक प्रयासों का

परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर

रहेंगे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। मैं उनके

उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विशेष रूप से, साहिल

ने क्वांटिटेटिव एबिलिटी खंड में 99.79 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट विश्लेषणात्मक

क्षमता का परिचय दिया है। साहिल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने उनके कठिन परिश्रम, समर्पण

और शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया है। उनकी सफलता से विश्वविद्यालय परिवार में

हर्ष का वातावरण है।

इस अवसर पर प्रो.

विनोद छोकर, प्रो. संदीप राणा एवं डॉ. नरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी

साहिल को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय

परिवार ने भी साहिल को उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story