हिसार की आध्या ग्रोवर ने स्क्वैश नेशनल्स 2026 में हासिल किया तीसरा स्थान

WhatsApp Channel Join Now
हिसार की आध्या ग्रोवर ने स्क्वैश नेशनल्स 2026 में हासिल किया तीसरा स्थान


हिसार, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हिसार की होनहार स्क्वैश खिलाड़ी आध्या ग्रोवर

ने सब-जूनियर एवं जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए

गर्ल्स अंडर-13 वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। जयपुर में

स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर

के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।

शहर के ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल की छात्रा आध्या ग्रोवर ने प्रतियोगिता के दौरान

अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल

की। नेशनल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त करना उनकी निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास

और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

आध्या की उपलब्धियों में एक और महत्त्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। हाल ही में

उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के स्कूल नेशनल गेम्स में हरियाणा

का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी हुआ है। यह चयन उनके शानदार खेल प्रदर्शन और लगातार

बेहतर होते खेल स्तर को दर्शाता है।

आध्या की इन उपलब्धियों से उनके परिवार, स्कूल और शहर में खुशी का माहौल है।

उनकी सफलता हिसार और हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। आध्या की यह उपलब्धि अन्य युवा

खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है

कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया

जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769323 Articles

Share this story