हिसार की कंशिका ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में देशभर में हासिल किया पहला रैंक

WhatsApp Channel Join Now
हिसार की कंशिका ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में देशभर में हासिल किया पहला रैंक


361 अंक लेकर बढ़ाया परिवार और शहर का गौरव, एनआईआरसी हिसार ब्रांच ने दी बधाई

हिसार, 06 नवंबर (हि.स.)। हिसार की छात्रा कंशिका ने सीए फाउंडेशन परीक्षा

में देशभर में पहला रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने परीक्षा में

361 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर चार्टर्ड अकाउंटेंट की संस्था एनआईआरसी हिसार ब्रांच

ने कंशिका और उनके परिवार को बधाई दी है।

एनआईआरसी हिसार ब्रांच के चेयरमैन सीए अजय गोयल ने शुक्रवार काे कहा कि कंशिका ने देशभर

में पहला रैंक हासिल कर अपने परिवार के साथ हिसार का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि

अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि एनआईआरसी हिसार ब्रांच

सीए की प्रैक्टिस करने वाले सदस्यों और सीए की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के हितों

एवं मार्गदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए समय-समय पर कार्यशालाओं और सेमिनारों

का आयोजन किया जाता है, ताकि सीए और सीए विद्यार्थियों को क्षेत्र से जुड़ी नई जानकारियों

से अपडेट रखा जा सके।

कंशिका की इस उपलब्धि पर एनआईआरसी हिसार ब्रांच के वाइस चेयरमैन सीए विशेष

भारद्वाज, सचिव सीए राजेश सिहाग, कोषाध्यक्ष सीए सुनील गोदारा, एनआईसीएएसए चेयरमैन

सीए प्रतीक आर्य, पूर्व चेयरमैन सीए अमन बंसल, कार्यकारी सदस्य सीए मुकुल मित्तल और

एक्स ऑफिशियो सदस्य सीए अजीत सिंह चंदेल ने भी कंशिका एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं

दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story