सोनीपत में तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत, 26 मई (हि.स.)। सोनीपत

जिले के कुंडली थाना पुलिस ने लोहे की पाइप से तिहरे हत्याकांड करने के मामले में एक

आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव जसौर खेड़ी निवासी ब्रह्म

प्रकाश हाल निवासी टीडीआई कुंडली के रूप में हुई है। पुलिस

के अनुसार 25 मई 2026 को कोर्ट मोहल्ला निवासी सुदेश ने कुंडली थाना में शिकायत दी

थी कि उसका छोटा भाई विजय अपनी पत्नी के साथ पिछले चार-पांच वर्षों से टीडीआई कुंडली

में रह रहा था।

24 मई की रात को टीडीआई कुंडली निवासी सुमित का फोन आया कि पड़ोस में

रहने वाला ब्रह्म प्रकाश ने लोहे की पाइप से विजय, उसकी पत्नी और पत्नी की सहेली के

साथ मारपीट कर रहा है। सूचना

मिलने पर जब सुदेश मौके पर पहुंचा तो विजय, उसकी पत्नी और उनकी सहेली फ्लैट के पास

खून से लथपथ मृत पड़े मिले। आसपास सड़क पर भी काफी खून फैला हुआ था। शिकायत में आरोप

लगाया गया कि ब्रह्म प्रकाश ने लोहे की पाइप से हमला कर तीनों की हत्या की। मामले में

कुंडली थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी

सेठी मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी

को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले

में आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story