सोनीपत: नाबालिग लड़की को गोली मारने वाला इनामी आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: नाबालिग लड़की को गोली मारने वाला इनामी आरोपित गिरफ्तार


सोनीपत, 01 जून (हि.स.)। सोनीपत

के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के लगभग तीन सप्ताह

बाद मिली इस सफलता को पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। आरोपी पर पांच

हजार रुपये का इनाम घोषित था।

एसीपी

ऋषिकांत ने बताया कि 10 मई 2026 को पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली थी कि कुमासपुर

रोड पर एक नाबालिग लड़की को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही थाना बहालगढ़ पुलिस

और विशेष टीम मौके पर पहुंची। घायल लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां

उसका उपचार शुरू किया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मामले की जांच प्राथमिकता

के आधार पर शुरू की गई।

जांच

के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी नवनीत को गिरफ्तार

कर लिया। आरोपी गोहाना सदर थाना क्षेत्र के गांव पुठी का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी

के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया

गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम

से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी, लेकिन बाद में किसी बात को लेकर

विवाद और अनबन हो गई। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम

दिया।

प्रारंभिक

जांच में पता चला है कि आरोपी ने लड़की के सिर और पेट में गोली मारी थी, जिससे वह गंभीर

रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने लगातार दबिश, तकनीकी

निगरानी और अन्य माध्यमों से उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह भी

सामने आया है कि आरोपी स्वयं को गायक बताता है, कुछ हरियाणवी गीतों में अभिनय कर चुका

है। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

पुलिस

के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात

में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी। आरोपी

के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण, पॉक्सो अधिनियम तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला

दर्ज है। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story