हिसार : सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार


फर्जी नियुक्ति पत्र देकर नौकरी दिलाने का झांसा

देने का आरोप

अदालत से मिला तीन दिन का पुलिस रिमांड, अन्य

आरोपियों की भूमिका की जांच जारी

हिसार, 29 अक्टूबर (हि.स.)। सरकारी नौकरी लगवाने

के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए

योग नगर निवासी श्याम सुंदर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता को केंद्र सरकार

के अधीन नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर फर्जी नियुक्ति पत्र एवं अन्य दस्तावेज

देने और लाखों रुपये लेने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन

का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस कथित ठगी की राशि की बरामदगी

और मामले में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पटेल नगर की

8 मरला कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी किए

जाने की शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि श्याम सुंदर और अन्य संबंधित व्यक्तियों

ने उसे केंद्र सरकार के अधीन नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके बदले करीब 40 लाख

रुपये लिए। शिकायतकर्ता को कथित तौर पर फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज देकर

नौकरी मिलने का विश्वास दिलाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, काफी समय तक काम करने

के बावजूद उसे वेतन नहीं मिला। इसके बाद जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो उसे कुछ राशि

लौटा दी गई, जबकि शेष रकम वापस नहीं की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच

शुरू की और इस वर्ष 30 अगस्त को शहर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता

और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा बैंक खातों में हुए लेन-देन, कथित

नियुक्ति पत्रों, व्हाट्सऐप चैट और अन्य दस्तावेजों को भी जांच में शामिल किया गया।

जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के

अनुसार, 29 अक्टूबर को आरोपी से पूछताछ के दौरान उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित गणपति

सिटी के एक फ्लैट से मोबाइल फोन बरामद करवाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इन

मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही

है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का

पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से कथित धोखाधड़ी में शामिल अन्य

व्यक्तियों, रुपये के लेन-देन और शेष राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस

का प्रयास है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाकर कथित ठगी की रकम की बरामदगी

की जा सके। पुलिस मामले में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769049 Articles

Share this story