जींद : मनरेगा मजदूर से दुष्कर्म, पूर्व सरपंच समेत तीन नामजद

WhatsApp Channel Join Now
जींद : मनरेगा मजदूर से दुष्कर्म, पूर्व सरपंच समेत तीन नामजद


जींद, 22 मई (हि.स.)। सदर थाना नरवाना क्षेत्र में मनरेगा महिला मजदूर के साथ गांव के पूर्व सरपंच द्वारा दुष्कर्म किए जाने, मनरेगा मेट तथा एक अन्य द्वारा सहयोग करने पर पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पूर्व सरपंच समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर थाना नरवाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले उसकी गांव के ही मनरेगा मेट अनिल के साथ काम को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते अनिल ने गांव के पूर्व सरपंच रामभज के साथ मिल कर योजना बनाई। रामभज ने गत 25 फरवरी को काम के बहाने उसे खेत में बुलाया। आरोपित ने खेत में बने कमरे उसके साथ दुष्कर्म किया और लगभग अढ़ाई घंटे तक बंधक बना कर रखा।

बाद में आरोपित उसे कार में छोड़ गया और घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जिसके बाद उसके फोन पर मैसेज पर धमकी भरे मैसेज आने लगे। जब मैसेज वाले नंबर की जांच की तो वह गांव के ही गुरमीत का निकला। तीनों से परेशान होकर उसने पुलिस को दी शिकायत की। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर गांव के पूर्व सरपंच, मेट अनिल तथा गुरमीत के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने, बधक बनाने समेत विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए सदर थाना नरवाना की जांच अधिकारी सुलतान ने बताया कि महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिस पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story