धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार


नूंह, 12 अक्टूबर (हि.स.)। नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में फरार चल रहे आरोपी जाबिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के घाटमीका गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पहले अदालत के आदेश पर फरार घोषित किया गया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जाबिर निवासी गांव घाटमीका, थाना पहाड़ी, राजस्थान के खिलाफ फिरोजपुर झिरका सदर थाना में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से संबंधित मामला दर्ज है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर अदालत के आदेशानुसार उसे फरार घोषित कर दिया गया था।

जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी की अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है। पुलिस ने अन्य थानों को भी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दी है। यदि किसी अन्य मामले में जाबिर की संलिप्तता सामने आती है या किसी थाना पुलिस को उससे पूछताछ अथवा कानूनी कार्रवाई के लिए आवश्यकता होती है, तो फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story