हांसी में सीआईए ने महिला हत्याकांड में आरोपी चांदी उर्फ लंबू को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
हांसी में सीआईए ने महिला हत्याकांड में आरोपी चांदी उर्फ लंबू को पकड़ा


महिला की हत्या, उसकी बेटी पर जानलेवा हमला और

नाबालिग बेटे के अपहरण का आरोप

हांसी, 16 सितंबर (हि.स.)। न्यू सुभाष नगर में

महिला की हत्या, उसकी बेटी को गंभीर चोट पहुंचाकर जान से मारने का प्रयास करने और नाबालिग

बेटे को अपने साथ ले जाने के मामले में सीआईए-2 हांसी पुलिस ने आरोपी चांदी उर्फ लंबू

को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी अक्षय कुमार ने बुधवार काे बताया कि इस संबंध में

14 सितंबर को हांसी शहर थाना में मामला दर्ज किया गया था। चार कुतुब गेट निवासी महिला

ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई, जबकि उसकी दूसरी

बेटी को गंभीर चोट पहुंचाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। शिकायत के अनुसार आरोपी

उसके नाबालिग बेटे को भी अपने साथ ले गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए-2 हांसी

की टीम ने प्रभारी इंस्पेक्टर कप्तान के नेतृत्व में जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित

कार्रवाई करते हुए आरोपी ढ़ाणी ठाकरियां निवासी चांदी उर्फ लंबू को काबू कर लिया। पुलिस

के अनुसार मामले में आगामी जांच पुलिस चौकी बस स्टेंड द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम

मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story