सोनीपत: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत, 30 अगस्त (हि.स.)। मादक

पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस

टीम ने हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत के वेस्ट

राम नगर निवासी जतिन, सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 40.85 ग्राम

हेरोइन बरामद की है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रविवार को उसे न्यायिक

हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस

के अनुसार, 29 अगस्त को क्राइम यूनिट कुंडली में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरेश पुलिस

टीम के साथ बहालगढ़ रोड पर दीवान फार्म के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली

कि जतिन हेरोइन बेचने का काम करता है और हेरोइन लेकर बहालगढ़ रोड स्थित हुड्डा पार्क

के पास खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर

वापस मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। पुलिस

ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान उसकी पहनी हुई कैफरी

की दाहिनी जेब से सफेद पन्नी में बंधा पदार्थ मिला। जांच करने पर पदार्थ हेरोइन पाया

गया।

पन्नी समेत हेरोइन का वजन 40.85 ग्राम निकला। आरोपी से हेरोइन रखने या बेचने का

लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। मामले में थाना सेक्टर-27

सोनीपत में मादक द्रव्य पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। क्राइम

यूनिट कुंडली में तैनात सहायक उप निरीक्षक आशीष की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story