सोनीपत: मुकेश हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत, 11 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत मेंं मुरथल थाना पुलिस ने गांव ताजपुर में युवक मुकेश

की हत्या के मामले में बुधवार काे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव

ताजपुर निवासी पवन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से

उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को गांव ताजपुर निवासी टिंकू

ने मुरथल थाना में शिकायत दी थी कि उसका बड़ा भाई मुकेश 9 नवंबर की शाम घर पर था। इसी

दौरान गांव के पवन और मिक्कू उर्फ महाबीर उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। अगले

दिन उसे सूचना मिली कि मुकेश का शव गांव के खेतों में पड़ा है। वह मौके पर पहुंचा तो

उसके भाई की हत्या की गई थी। शव के पास बांस का बिट्टा भी पड़ा हुआ था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बांस के बिट्टे से चोट मारकर

उसके भाई की हत्या की गई है। उसने पवन और मिक्कू उर्फ महाबीर पर हत्या का शक जताते

हुए बताया कि करीब एक महीने पहले दोनों का मुकेश के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ

था। उस समय दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर

भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुरथल थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक युद्धवीर ने पुलिस

टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय

में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में दूसरे नामजद

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775466 Articles

Share this story