जींद : हमला कर नकदी व सोने की चेन छीनी, 24 पर मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
जींद : हमला कर नकदी व सोने की चेन छीनी, 24 पर मामला दर्ज


जींद, 06 सितंबर (हि.स.)। सफीदों सिनेमा मार्केट के निकट रंजिश के चलते युवक पर हमला कर घायल करने तथा सोने की चेन, नकदी छीनने, मोबाइल फोन तोडऩे पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने घायल की शिकायत पर चार युवकों को नामजद कर 22 अन्य के खिलाफ विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पीडि़त का आरोप है कि एक माह पहले झगड़ा हुआ था। मामले में समझौता भी हो गया था और अब इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सफीदों निवासी केशव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव बुटानी निवासी देवेंद्र व उसके साथियों से पार्टी के दौरान कुछ समय पहले झगड़ा हो गया था। बाद में उनका समझौता हो गया था। गत तीन सितंबर को आरोपित उसके भाई के कार्यालय पर आए और हुक्का भरने के लिए कहा। उसके भाई द्वारा मना करने पर आरोपितों ने उसके भाई के साथ गाली गलौज की और उसे भगा दिया। शाम को वह पिता के कहने पर 23500 रुपये देने जा रहा था। सिनेमा मार्केट के निकट आरोपित देवेंद्र ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया और हमला कर दिया। जिसमें उसे काफी चोटें आई। आरोपितों ने उसकी उंगली तोड़ डाली।

आरोपितों ने उस से नगदी छीन ली और उसके गले से सोने की चैन तोड़ ली। आरोपितों ने उसके मोबाइल फोन को भी तोड़ डाला। शहर थाना सफीदों पुलिस ने केशव की शिकायत पर गांव बुटानी निवासी देवेद्र, प्रवीन, संजय, सफीदों निवासी अमित को नामजद कर 22 अन्य के खिलाफ मारपीट करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को जानकारी देते हुए शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी मंजू ने बताया कि पीडि़त युवक ने कुछ युवकों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story