जींद : मेडिक्लेम में फर्जीवाड़ा करने पर चिकित्सक पर मामला दर्ज
जींद, 04 सितंबर (हि.स.)। शहर थाना सफीदों पुलिस ने अस्पताल संचालक द्वारा फर्जी मरीजों की फाइल बना बीमा क्लेम राशि आठ लाख 88 हजार रुपये हड़पने पर बीमा कंपनी मैनेजर की शिकायत पर शुक्रवार काे चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजातों का सहारा लेने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।
बीमा कंपनी के चीफ मैनेजर महक परमनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सफीदों में हैल्थ केयर अस्पताल चलाने वाले डा. रविंद्रनाथ उनकी कपंनी के पैनल में है। जिसने आठ फर्जी मरीजों को अस्पताल में इलाज करवाने की फाइल तैयार कर कंपनी के पास बीमा पॉलिसी का लाभ के लिए भेजी। आरोपित ने 16 मेडिक्लेम फाइल लगा कर कपंनी से आठ 88 हजार रुपये पास करवा लिए। जिस पर कंपनी को अस्पताल संचालक पर संदेह हुआ और जिसकी कपंनी द्वारा रिर्वस जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि अस्पताल संचालक ने फर्जीवाड़ा कर कंपनी को आठ लाख 88 हजार रुपये का चूना लगाया है। शहर थाना सफीदों पुलिस ने बीमा कंपनी के चीफ मैनेजर महक परमानी की शिकायत पर चिकित्सक रविंद्रनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजातों का सहारा लेने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि बीमा कपंनी ने चिकित्सक पर धोखाधड़ी कर मेडिक्लेम राशि हड़पने की शिकायत दी थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

