हिसार : मानी गई मांगे पूरी न होने पर गुस्साए दमकल कर्मचारी, वादाखिलाफी का आरोप
6, 7 व 8 अगस्त को राज्यव्यापी हड़ताल का किया
ऐलान
हिसार, 01 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा अग्निशअमन विभाग
यूनियन ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने गेट मीटिंग
करके 6 से 8 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिय है। इससे पहले ये कर्मचारी
एक माह से अधिक समय तक हड़ताल पर रहे थे, तब सरकार ने मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया
था लेकिन अब कर्मचारियों ने वादाखिलाफी का आरोप सरकार पर जड़ दिया है।
इस संबंध में हरियाणा अग्निशअमन विभाग यूनियन
की गेट मीटिंग बुधवार को बरवाला रोड स्थित दमकल केंद्र पर हुई। गेट मीटिंग की अध्यक्षता
हरियाणा अग्निशमन विभाग यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिणंद व जिला प्रधान राजेश
कुमार महला ने की। उन्होंने बताया की 13 जून को सरकर के साथ हुई वार्ता में सरकार ने
कर्मचारियों की मांगी गई मांगो के मांग पत्रों को अभी तक जरी नहीं किया है। इसी के
खिलाफ हरियाणा अग्निशमन के सभी कर्मचारियों ने एक और दो जुलाई को पूरे हरियाणा के दमकल
केंद्रों पर गेट मीटिंग की गई और उसमें सरकार के खिलाफ कड़े निर्णय लिए। इसके तहत
7 से 22 जुलाई तक सभी जिलों में अग्निशमन कर्मचारी हरियाणा सरकार के खिलाफ रैलियां
निकालेंगे। इस पर भी सरकार ने कर्मचारियों की मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए
तो हरियाणा अग्निशअमन विभाग के कर्मचारी 6,7 और 8 अगस्त को हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर
सरकार ने फिर भी कर्मचारियों की मांग नहीं मानी तो ये हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल
में बदल जाएगी। गेट मीटिंग में हिसार दमकल केंद्र बरवाला रोड
पर फायर के राज्य प्रधान राजेन्द्र सिनंद, नगर निगम के इकाई प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू
और हिसार फायर से रमेश कुमार, संदीप सैनी, कुलदीप, संजय सिंह, नरेश कुमार, श्रवण कुमार
व शिवकुमार आदि फायर कर्मचारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

