जींद : दो कारों की भिड़ंत में बालिका की मौत, चार गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
जींद : दो कारों की भिड़ंत में बालिका की मौत, चार गंभीर


जींद, 05 अक्टूबर (हि.स.)। गांव नगूरां के निकट जींद-कैथल मार्ग पर सोमवार को दो कारों के बीच हुई भिडंत में एक कार सवार बालिका की मौत हो गई। जबकि बालिक के माता पिता समेत चार लोग घायल हो गए। जिनमें एक की गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने मृतक बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलत: गांव डाहौला हाल बुढाबाबा बस्ती निवासी दलीप की पत्नी सरोज (50), उसका बेटा राहुल (25), बेटी नीतू (22), पौती वेदिका (तीन साल), दामाद गांव गतौली निवासी अनूप (35) कार्यवश गांव डाहौला गए हुए थे। सोमवार को सुबह सभी लोग कार में सवार होकर जींद लौट रहे थे। गांव चांदपुर से निकल कर जींद-कैथल मार्ग पर पर सामने से आ रही दूसरी कार ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। जिसमें कार में सवार सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने वेदिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि गांव गतौली निवासी अनूप की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। कार को गांव गतौली निवासी अनूप चला रहा था। दूसरा चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।

अलेवा थाना के जांच अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक बालिका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर दूसरे गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story