जींद : ब्रेजा गाड़ी कैंटर से टकराई, मेजर समेत चार घायल

WhatsApp Channel Join Now
जींद : ब्रेजा गाड़ी कैंटर से टकराई, मेजर समेत चार घायल


जीद, 26 नवंबर (हि.स.)। गांव गांगोली के निकट जम्मू -कटरा एक्सप्रेस वे पर ब्रेजा गाड़ी कैंटर के पीछे जा घुसी। जिसमे ब्रेजा गाड़ी में सवार आर्मी के मेजर समेत चार लोग घायल हो गए। चारों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब की तरफ से ब्रेजा सवार परिवार गुरुवार सुबह जम्मू -कटरा एक्सप्रेस वे से दिल्ली की तरफ जा रहा था। गांव गांगोली के निकट उनकी कार कैंटर के पीछे जा घुसी। जिसमें कार का चालक उसमें सवार एक व्यक्ति, उसकी पत्नी तथा छोटी बच्ची घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए नागरिक हस्पताल लाया गया। जंहा से चिकित्सको ने चारो की गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना के पीछे कैंटर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाना बताया जा रहा है।

घायल व्यक्ति की जेब मे आर्मी का आईकार्ड मिला है। जिसमे रैंक मेजर दिखाया गया है। नाम देबानजान शाह लिखा हुआ है। जबकि कार चालक की पहचान मलेरकोटला पंजाब निवासी कुलविद्र के रूप मे हुई है। कार सवार परिवार पंजाब की तरफ से दिल्ली जा रहा था। जिन्हे आगे बैंगलोर जाना था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिल्लूखेड़ा के थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि हादसे मे कार चालक समेत चार लोग घायल हुए है। जिन्हे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story