जींद : वाहन ने मारी टक्कर, राहगीर पशुल पालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : वाहन ने मारी टक्कर, राहगीर पशुल पालक की मौत


जींद, 07 अक्टूबर (हि.स.)। गांव किलाजफरगढ़ के निकट वाहन ने पशु पालक को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव किलाजफरगढ़ निवासी 60 वर्षीय मोहन खेत से घर लौट रहा था। गांव के निकट ही तेजरफ्तार वाहन ने मोहन को टक्कर मार दी। जिसमें मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मोहन को जुलाना सीएचसी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।

मृतक के भतीजे हरकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ताऊ मोहन पशुओं को तालाब में छोड़ खेत में चला गया था। खेत से वापसी के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें उसके ताऊ मोहन की मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे हरिकेश की शिकायत पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुधवार को जानकारी देते हुए जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैपा दिया गया है। फिलहाल फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story