जींद : बस से गिर कर युवक की मौत, बस चालक पर मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
जींद : बस से गिर कर युवक की मौत, बस चालक पर मामला दर्ज


जींद, 23 नवंबर (हि.स.)। सफीदों स्थित खानसर चौक पर बस से गिर कर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मूलत: नेपाल निवासी रोहित (20) सफीदों के गांव अंटा में रह रहा था। रविवार रात को अपने चाचा राजेश के साथ पानीपत से सफीदों के लिए बस मे सवार हुआ था। जब रोहित सफीदों के खानसर चौक पर उतर रहा था तो उसी दौरान चालक ने बस को चला दिया। जिसमें रोहित नीचे गिर कर घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। घायल रोहित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सफीदों ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। जहां पर उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर शहर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के पिता सागर थापा ने बताया कि उसकी बेटा रोहित तथा भाई राजेश पानीपत से बस में सफीदों के लिए रवाना हुए थे। सफीदों पहुंचने पर उसका भाई राजेश बस से नीचे उतर चुका था। जब रोहित उतर रहा था तो चालक ने बस को चला दिया। जिससे उसका बेटा रोहित बस से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। शहर थाना सफीदों पुलिस ने मृतक के पिता सागर थापा की शिकायत पर फरार अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि बस से उतरते समय युवक की गिर कर मौत हो गई। फिलहाल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781807 Articles

Share this story